Name of service:- | Bihar Fasal Sahayata Yojana |
Post Date:- | 09/10/2023 |
Apply Mode:- | Online |
Post Type:- | Sarkari Yojana |
Department:- | सहकारिता विभाग बिहार |
Short Information:- | किसानों को अक्सर ही कई प्रकार से फसलों को नुकसान हो जाता है। ऐसे में सरकार उनको नुकसान से बचाने के लिए Bihar Fasal Sahayata Yojana लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं। अगर आप भी एक किसान हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। मैं आपको इस योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक, दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि की जानकारी देने वाला हूं। |
Bihar Fasal Sahayata Yojana
क्या आप एक किसान हैं और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से आप की फसल को नुकसान हो गया है और आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार भी आपकी इस समस्या को समझती हैं और आपके लिए Bihar Fasal Sahayata Yojana लेकर आई है।
आज मैं आपको इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी डिटेल में देने वाला हूं। यहां पर मैं आपको इस योजना के बेनिफिट, उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी देने वाला हूं। ऐसे में आर्टिकल में अंत तक हमारे साथ बने रहे।
Table of Contents
Bihar Fasal Sahayata Yojana क्या है
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर ही बिहार सरकार ने भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए फसल सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिनको बाढ़ सूखा आदि की वजह से फसलों में नुकसान उठाना पड़ रहा है उनके आर्थिक सहायता की जाती है।
बिहार सरकार द्वारा अगर किसान की फसल में वास्तविक उत्पादन से 20% तक का नुकसान उठाना पड़ा है तो ₹7500 की सहायता राशि दी जाती है। वही 20% से अधिक का नुकसान हुआ है तो प्रति हेक्टेयर ₹10000 की सहायता राशि दी जाती है। यह सहायता राशि सीधे ही किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को आवेदन करना होगा और उसका आधार कार्ड बैंक से लिंक होना आवश्यक है।
इस योजना की शुरुआत 25 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई थी। इस योजना को सामान्य फसल के अलावा सब्जियों की फसल के लिए भी लागू किया गया है।
Bihar Fasal Sahayata Yojana का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई राज्य फसल सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ सूखा और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों की फसलों के होने वाले नुकसान की आर्थिक सहायता के माध्यम से भरपाई करना है।
खराब मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए यह योजना बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहे हैं और अपना और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
Bihar Fasal Sahayata Yojana के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना की शुरुआत सिर्फ बिहार के किसानों के लिए की गई है।
- इसमें किसानों की फसल का बीमा किया जाता है और बाढ़ सूखा आदि पड़ने पर किसानों को बीमा राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को ₹7500 प्रति हेक्टेयर 20% तक का नुकसान होने पर दिया जाता है। वही ₹10000 प्रति हेक्टेयर 20% से अधिक फसल का नुकसान होने पर दिया जाता है।
- ऐसे किसान जिन्होंने धान, मक्का, सोयाबीन आदि की खेती की है वह इस योजना में आवेदन करके जल्दी इसका लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना में 31 अक्टूबर 2023 तक निशुल्क आवेदन करके लाभ उठाया जा सकता है। ऐसे किसान जिनकी फसलों को नुकसान मौसम बाढ़ आदेश हुआ है। उनके बैंक अकाउंट में सीधे ही इस योजना की सहायता राशि भेज दी जाती है।
Bihar Fasal Sahayata Yojana की पात्रता
- सिर्फ बिहार राज्य के निवासियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- सिर्फ किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- ऐसे किसान जिनकी मौसम की वजह से फसल खराब हुई है सिर्फ उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
Documents Required
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का राशन कार्ड
- आवेदक के पहचान पत्र
- आवेदक की बैंक पासबुक
- आवेदक के जमीन संबंधी कागजात
- आवेदक की फसल के नुकसान का विवरण
- आवेदक का एक्टिव मोबाइल नंबर
- आवेदक का एक्टिव ईमेल आईडी
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- एक स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो 50 KB से कम होना चाहिए।
- अन्य दस्तावेज अधिकतम 400 KB तक पीडीएफ फाइल के रूप में हो सकते हैं।
अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature Resize के थ्रू कर सकते हैं
Important Link
Online Apply | Click Here |
Check Status | Click Here |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2023 | Click Here |
Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2023 | Click Here |
Bihar Labour Card Online Apply 2023 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Bihar Official Website | Click Here |
Note:- |
---|
अगर आप किसान हैं और बिहार राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन करके इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। मैं आपको नीचे इसकी आवेदन प्रक्रिया समझा रहा हूं। |
Read Also-
- मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू
- पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन हुए शुरू
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- अपना बकरी फॉर्म खोलने के लिए सरकार दे रही है लाखों रुपयो का अनुदान, जाने क्या है योजना और आवेदन प्रक्रिया
Bihar Fasal Sahayata Yojana Online Apply
अगर आप फसल सहायता योजना में लाभ लेने के इच्छुक हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे में आप स्टेप्स बता रहा हूं उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहां पर आपको मेनू बार में पंजीकरण का विकल्प नजर आएगा उसके dropdown-menu में पंजीकरण करें कि विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर आप CSC आईडी, सहज आईडी अथवा जनरल यूजर तीनों में से किसी एक विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पर मैं जनरल यूजर पर क्लिक कर रहा हूं उसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपके पास आधार संख्या है अथवा नहीं और आपको यहाँ पर हाँ करना है और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। आप उसे ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई कर सकते हैं।
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के माध्यम से उसे वेरीफाई करना है।
- आधार कार्ड नंबर वेरीफाई करने के बाद आप की रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
- उसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना है यहां पर आपको लोग इनका विकल्प मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड का दर्ज करके लॉगइन करना है।
- लॉग इन करने के बाद आप जिस प्रकार की फसल की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह कर सकते हैं।
बिहार फसल सहायता योजना में पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- यहां पर होम पेज पर आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत का लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको साल जिले का नाम ब्लॉक आदि का चुनाव करना है और व्यू बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आप के पात्र ग्राम पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
मैंने आज आपको इस आर्टिकल में बिहार फसल सहायता योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। मैंने आपको बताया है कि किस प्रकार से यह योजना आपको लाभ देती है और किस प्रकार से ऑफिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिर भी हो सकता है कि आपको किसी अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आप इस योजना की हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- Helpline Number- 18003456290
- Email Id- kisanreghelp@gmail.com
Bihar Official Social Media
Follow Me | |
Telegram | Join Now |
Bihar Official Website | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Follow Me | |
Follow Me |
Frequently Asked Questions FAQ
Q1. बिहार राज्य फसल सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans हमने ऊपर आर्टिकल में इसके बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी है उसे ध्यान पूर्वक फॉलो करें।
Q2. बिहार राज्य फसल सहायता योजना में कितना लाभ मिलता है?
Ans 20% से कम फसल का नुकसान होने पर ₹7500 और 20% से अधिक फसल का नुकसान होने पर ₹10000 प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जाता है।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|