Name of Post:- | Narcotics Control Bureau |
Post Date:- | 29/05/2023 07:30 AM |
Post Update Date:- | |
Headquarter:- | New Delhi |
Establishment Date:- | 17 March 1986 |
Apply Mode:- | Online Apply Process |
Short Information:- | आज हम बात करेंगे Narcotics Control Bureau के बारे में| यह एक ऐसी संस्था है जिसका कार्य देश में चल रहे नशीले एवं मादक द्रव्यों तथा ड्रग्स की तस्करी एवं दुरूपयोग को रोकना एवं दोषियों को सजा देना है। इस पोस्ट को पढ़कर आपको Ncb से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी इसलिए इस पोस्ट पर अंत तक जुड़े रहे | |
आज हम आपके सामने लेकर आए हैं हमारे देश में गुप्त तरीके से काम कर रही एक ऐसी संस्था के बारे में जिनका मुख्य कार्य देश में हो रही ड्रग्स, मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी तथा उपयोग को रोकना है।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का अधिकार भी इस एजेंसी को सरकार के द्वारा प्रदान किया गया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं सरकारी अधिकारों से मान्यता प्राप्त एनसीबी के बारे में जो आजकल फिर से बहुत ही चर्चा में है।
तो चलिए जानते हैं कि क्या है एनसीबी और ये संगठन कैसे काम करती है। इस संगठन से जुड़े तमाम जानकारियाँ आपको हमारे इस आर्टिकल में मिल जाएँगी। तो चलिए शुरू करते हैं हमारा आज का आर्टिकल –
NCB Kya Hai
What is NCB with Full Information ? Hindi – बड़ी हैरानी हो रही है कि इंडिया कब ड्रग्स के ऐसे जाल में फंस गया ? कब इंडिया के यूथ ने ग़लत ट्रैक पकड़ लिया ? और साथ में ये थॉट भी आ रहा है कि जो एजेंसी, इंडिया में ड्रग्स कंट्रोल के लिए काम कर रही है
उसके बारे में जाना जाये, उससे रिलेटेड इन्फॉर्मेशन आपके साथ शेयर की जाये ताकि कुछ तो अवेयरनेस स्प्रेड हो सके इसलिए आज के पोस्ट में हम NCB के बारे में ही डिटेल में बात करेंगे यानी NCB क्या है, कैसे काम करती है जैसी सारी जरुरी बातें।
नारकोटिक्स ड्रग्स क्या है
एनसीबी के बारे में जानने से पहले हम आपको ये बताना चाहेंगे कि नारकोटिक्स ड्रग्स क्या है और इससे आपको किस प्रकार नुकसान पहुँच सकता है। नारकोटिक्स का मतलब होता है नशीले पदार्थ जिसमें कोकिन, माफिन, हेरोइन, गांजा, चरस, अफीम शामिल होते हैं।
इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे द्रव्य भी मिले होते हैं जो हमारे ब्रेन एवं बॉडी की फंक्शनिंग को कार्य करने से रोकते हैं या उनमें बाधा उत्पन्न करते हैं। इनमें अलकोहल, कैफीन, निकोटिन, पेन मेडिसिन्स मिलाये जाते हैं।
ये नशीले ड्रग्स कुछ देर के लिए भले ही आपको कुछ पलों के लिए आराम महसूस कराती हो लेकिन ये हमारे लिए अत्यंत ही हानिकारक होते हैं। इसके अधिक सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम कमज़ोर पड़ने लगता है।
साथ ही ये हार्ट अटैक के चान्सेस भी काफी बढ़ जाते हैं। इसके अलावा व्यक्ति मेंटल कन्फ्यूजन, वीक मेमोरी, ब्रेन डैमेज आदि जैसी भयंकर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इसलिए इनका व्यक्तिगत तरीके से इस्तेमाल करना, खरीदना, बनाना, बेचना आदि को गैर-कानूनी माना गया है।
- सामान खरीदने के बाद खराब निकलने पर शिकायत कहां करें
- साइबर क्राइम की कंप्लेन मात्र 2 मिनट में करें ऑनलाइन
NCB क्या है ?
NCB भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक ख़ुफ़िया एजेंसी है जिसका कार्य देश में अवैध तरीके से हो रही ड्रग्स एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरूपयोग को रोकना और दोषियों को सजा दिलाना है।
यह संगठन मुख्यतः गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इसे देश के किसी भी हिस्से में जाकर जांच करने का अधिकार प्राप्त है। एनसीबी के कार्यों को अधिकार प्रदान करने के लिए और उनके कार्यों के विवरण के लिए कुछ एक्ट बनाये गए हैं
जिनमें उनके कार्य एवं अधिकारों का वर्णन है। ये एक्ट्स हैं – NDPS ACT 1985, DRUGS & COSMETICS 1940, PIT (NDPS) 1988। वर्तमान समय में इनके अंदर लगभग 1000 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
NCB Full Form
इसे हिंदी भाषा में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कहा जाता है।
- N – Narcotic
- C – Control
- B – Bureau
- NCB Full Form:- NARCOTICS CONTROL BUREAU होता है।
NCB कैसे कार्य करता है?
एनसीबी मुख्यतः एक इंटेलिजेंस एजेंसी की तरह कार्य करता है। एनसीबी के महानिदेशक IPS अर्थात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी और IRS अर्थात भारतीय राजस्व अधिकारी होते हैं।
एनसीबी राष्ट्रीय पुलिस विभाग, CBI, CEIB एवं Indian Intelligence & Law Enforcement Agency के साथ मिलकर कार्य करती है। ये न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य करते हैं।
इनका मुख्य कार्य देश भर में हो रही ड्रग्स, मादक द्रव्य एवं पदार्थों की तस्करी को रोकना है। साथ ही यह चोरी-छिपे इसे इस्तेमाल करने वाले दोषियों को भी सजा दिलाने का कार्य करती है। यह एजेंसी अपने कार्य गुप्त तरीके से कर सके इसलिए इसे आरटीआई के दायरे से बाहर रखा गया है।
अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature Resize के थ्रू कर सकते हैं
Important Link
Bank Complaint Kaise Kare | Apply Now |
Consumer Court Online Complaint | Apply Now |
Cyber Crime Complaint Kaise Kare | Apply Now |
PM Ko Online Complaint Kaise Kare | Apply Now |
NCB Official Website | Click Here |
Bihar Official Website | Click Here |
NCB क्या हैं और कैसे काम करता है जाने पूरी जानकारी
NCB की स्थापना
एनसीबी की स्थापना 17 मार्च, 1986 ईस्वी को नारकोटिक्स ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस एक्ट 1985 की धारा 4 (3) के अंतर्गत हुई थी। Narcotic Control Bureau मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। एनसीबी के मुख्यालय के अलावा इसके कुछ जोन एवं क्षेत्र इकाईयाँ भी हैं जो देश भर में विभिन्न जगह स्थित हैं।
अगर हम जोन की बात करें तो ये शहर हैं – दिल्ली, गुवाहाटी, अहमदाबाद, बंगलुरू, चंड़ीगढ़, जम्मू, जोधपुर, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पटना। इसके अलावा एनसीबी के कुछ सब जोन भी हैं जिसके अंतर्गत गोवा, इम्फाल, मंदसौर, अजमेर, अमृतसर, भुवनेश्वर, देहरादून, हैदराबाद, मदुरई, कोच्चि, रांची, मंडी, रायपुर और तिरुवनंतपुरम में इनके ऑफिस स्थित हैं।
NCB का आदर्श वाक्य
एनसीबी के स्तम्भ में एक आदर्श वाक्य लिखा गया है – आसुचना प्रवर्तन समन्वय। इस वाक्य का अर्थ है खुफिया, प्रवर्तन और समन्वय। एनसीबी के कार्य का आधार उनके यही तीन शब्द हैं जो स्तम्भ में लिखे गए हैं।
NCB के प्रमुख
वर्तमान समय में एनसीबी के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार श्री सत्यनाराण प्रधान संभाल रहे हैं। प्रधान झारखंड कैडर के 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और इन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी राकेश अस्थाना की जगह ली हैं जो जुलाई, 2019 से एनसीबी के महानिदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे।
आपको बता दें कि एनसीबी के अधिकारीयों के लिए सीधी भर्ती ली जाती है। साथ ही भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अर्धसैनिक बलों से भी इनके अधिकारी नियुक्त किये जाते हैं।
NCB का चार्टर
एनसीबी के चार्टर में कुछ महत्वपूर्ण बातों का वर्णन है जिन्हें आपको जानना जरुरी है –
- मादक पदार्थों एवं द्रव्यों के अवैध व्यापार के खिलाफ सार्वभौमिक कार्यवाही।
- अपने संगठन से जुड़े संगठनों के अधिकारियों की मदद।
- अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में होने वाले अवैध यातायात के सम्बन्ध में जिम्मेदारी का निष्पादन।
- विभिन्न मंत्रालयों द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे कार्यवाहियों में समन्वय।
- 1940 सीमा शुल्क अधिनियम, ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक अधिनियम के तहत राज्य सरकारों एवं सम्बंधित अधिकारीयों के साथ कार्य का समन्वय।
NCB के कार्य
जैसा कि अबतक आपलग समझ चुके होंगे की एनसीबी के मुख्य कार्य देश के अंदर फैले हुए ड्रग्स, नशीले एवं मादक द्रव्यों का सेवन करने वाले दोषियों की गुप्त रूप से जानकारी इकट्ठी करना है और उन्हें सज़ा दिलवाना है।
इसके साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों से लड़ने के लिए ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को संसाधन और प्रशिक्षण देने का कार्य भी एनसीबी के द्वारा किया जाता है।
पिछले कुछ वर्षों से यह देश के भीतर विभिन्न नशीले पदार्थों और दवा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच एक समन्वय इकाई के रूप में कार्य करने के अलावा यूएनओडीसी, INCB, UNDCP, INTERPOL आदि जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भारत के नोडल बिंदु के रूप में भी कार्य कर रहा है जो कि अपने आप में ही एक सराहनीय कार्य है।
साथ ही यह कई देशों के साथ मिलकर नशीली दवाइयों के खिलाफ तकनीकी लड़ाईयाँ भी लड़ रहा है। एनसीबी के कार्यों का मुख्य उद्देश्य भारत को मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से मुक्त बनाना है।
Contact Details NCB
Report Incidents of Drug Trafficking / Accident or Serious Incidents
Telephone No : +91-11-26761000
Email Id:- [email protected] & [email protected]
General Enquiry
NARCOTICS CONTROL BUREAU
West Block No. 1,
Wing No. 5,
RK Puram,
New Delhi-110066
Email Address: [email protected]
Telephone No.
+91-11-26761000
+91-11-26761144
+91-11-26761105
Narcotics Control Bureau India
- Ministry of Home Affairs
NAME | DESIGNATION | EMAIL ADDRESS |
---|---|---|
Shri Satya Narayan Pradhan | Director General | [email protected] |
Shri Sanjay Kumar Singh | DDG Operations | [email protected] |
Smt Monika Ashish Batra | DDG LEGAL/ER | [email protected] |
Shri Sachin Jain | DDG Headquarters | [email protected] |
Shri Mutha Ashok Jain | DDG SWR | [email protected] |
Shri Gyaneshwar Singh | DDG NR | [email protected] |
– | DD Operations | [email protected] |
Shri Vijaindra Singh | DD Admin | [email protected] |
Shri Ritesh Ranjan | DD P&C | [email protected] |
Shri Gyanendra Kumar Singh | ZD Chandigarh | [email protected] |
Shri Shailesh Kumar Dattatray Jambotkar | ZD Jodhpur | [email protected] |
Shri Prashant Kumar Srivastava | ZD Lucknow | [email protected] |
Shri Kumar Manish | ZD Patna | [email protected] |
Shri Sudhansu Kr Singh | ZD Kolkata | [email protected] |
Shri Rakesh Chandra Shukla | ZD Guwahati | [email protected] |
Shri Sameer Dnyandev Wankhede | ZD Mumbai | [email protected] |
Shri Shailendra Kr Mishra | ZD Ahmedabad | [email protected] |
Shri Amit Ghawate | ZD Chennai | [email protected] |
Shri Rajesh Kumar | ZD Jammu | [email protected] |
– | ZD Delhi | [email protected] |
Shri Amit Ghawate | ZD Bangalore | [email protected] |
Shri Brijendra Chowdhary | ZD Indore | [email protected] |
Bihar Official Social Media
Follow Me | |
Telegram | Join Now |
Bihar Official Website | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Follow Me | |
Follow Me |
Frequently Asked Questions FAQ
Q1. एनसीबी क्या है?
Ans एनसीबी एक ख़ुफ़िया एजेंसी है जो देश में व्याप्त ड्रग्स, नशीले एवं मादक द्रव्यों को इस्तेमाल तथा तस्करी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करती है।
Q2. एनसीबी की स्थापना कब हुई?
Ans 17 March, 1986
Q3. एनसीबी हेडक्वार्टर कहाँ है ?
Ans नयी दिल्ली।
Q4. एनसीबी के महानिदेशक कौन हैं?
Ans श्री सत्यनारायण प्रधान।
Q5. एनसीबी भारत सरकार के किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?
Ans गृह मंत्रालय।
Q6. एनसीबी का आदर्श वाक्य क्या है?
Ans आसुचना प्रवर्तन समन्वय।
Q7. एनसीबी के कितने मुख्य जोन हैं?
Ans 13 जोन।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|