Name of service:- | Bihar Pacs Member Online Apply 2021 |
Post Date:- | 23/11/2021 |
Post Update Date:- | |
Short Information:- | इस आर्टिकल के अंतर्गत आपको पैक्स के सदस्य बनने हेतु सदस्यता ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में अभी बताया है कि हमें इस से क्या-क्या लाभ होते हैं। |
विषय की सूची
पैक्स सदस्य कैसे बने ?
Pradhan Mantri Awas Yojana 2021-22
अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और पैक्स सदस्य बनने में रुचि रखते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। पैक्स एक ऐसी संस्था है, जहाँ पर कोई भी किसान अपने फसल को उचित मूल्य पर बेच सकता है| किसी भी ग्राम पंचायत में एक ही पैक्स अध्यक्ष होता है पहले पैक्स सदस्य को पैक्स अध्यक्ष के द्वारा ही बनाया जाता था।
लेकिन अब आप ऑनलाइन अप्लाई करके पैक्स सदस्य बन सकते है, ग्राम पंचायत में हर पांच साल में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव सभी पैक्स सदस्यों के वोट के द्वारा ही किया जाता है। पैक्स सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन देने से आपको कई लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। तो चलिए अब देखते हैं कि पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।
पैक्स सदस्य बनने के लाभ
राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
- पैक्स में जो भी बीज आता है या खाद जाता है उसके लाभ आपको उपलब्ध कराए जाते हैं, इसके अलावा पैक्स में जो भी ऋण दिया जाएगा। वह भी आपको उपलब्ध कराया जाएगा।
- पैक्स सदस्यों के वोट के द्वारा ही केरोसिन तेल के डीलर का चयन किया जाता है।
- पैक्स के सदस्यों के अंतर्गत केरोसिन तेल का वितरण भी मुफ्त में किया जाता है।
- आप इसके लाभ दूसरे लोग को भी दिलवा सकते हैं।
पैक्स सदस्य बनने के लिए योग्यता
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आप पहले किसी दूसरे पैक्स के सदस्य नहीं रहे हों।
- पैक्स सदस्य बनने के लिए आप जिस पंचायत से आवेदन कर रहे है आप वहां के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- आपकी मानसिक अवस्था स्वस्थ होनी चाहिए।
- आपको राजनीतिक अपराध एवं नैतिक दुराचार छोड़कर किसी दूसरे अपराध के लिए सजा नहीं हुई हो।
- आपको रु 1 /- सदस्यता शुल्क और काम से काम दस रूपए का एक शेयर की राशि जमा करना होगा (SC/ST कोटि के लिए केवल सदस्यता शुल्क देय होगा, हिस्सा की राशि सरकार द्वारा वहन किया जाएगा)।
यह भी पढ़ें:-
- सहकारिता विभाग क्या है ? सहकारिता विभाग योजना 2021
- पीएम किसान मानधन योजना क्या है ? इसके लिए आवेदन कैसे करें
Bihar Pacs Mamber Online Apply 2021 जरुरी दस्तावेज
Documents Required
- Adhar No
- Bank Account
- Residential Certificate 400kb
- Email ID
- Photo 50kb
- signature
- Mobile Number OTP
अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature resize के थ्रू कर सकते हैं
Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Apply Online
Important Link
Bihar Pacs Member Online Apply Login | Click Here |
Bihar Pacs Member Online Apply 2021 | Click Here |
Check Status Online Application Status | Click Here |
Help! Email Id | [email protected] |
पैक्स में ऑनलाइन सदस्य बनने हेतु आवेदन प्रक्रिया | Click Here |
बिहार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 2021 | Click Here |
आयुष्मान सहकार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Bihar Official Website | Click Here |
Note:- |
---|
1 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। 2 Signature और फोटो का डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। 3 फॉर्म भरने के लिए किसी भी तकनीकी प्रश्न के लिए कृपया [email protected] पर संपर्क करें ! |
पैक्स के सदस्य बनने हेतु आवेदन Apply Full Video
पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।
हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है कि पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। इन सारे स्टेप्स को फॉलो करिए ताकि आप भी घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सके।
Step 1 अपने ब्राउज़र पर जाकर कॉपरेटिव डिपार्टमेंट के ऑफिशल साइट को खोलिए।
OR
Epacs ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Step 2 अब आपके सामने कॉपरेटिव डिपार्टमेंट का ऑफिशल पेज खुल जाएगा।
Step 3 यहाँ पर आपको नीचे स्क्रॉल करना है। नीचे स्क्रॉल करने के बाद बाएं तरफ तीसरे ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जिसमें लिखा होगा “सदस्यता ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें”
Step 4 अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस वेबसाइट को खोलने के लिए आपके पास आपका यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए ऊपर के लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा होगा “यूजर आईडी और पासवर्ड पाने के लिए यहाँ क्लिक करें”
Step 5 अब आपके सामने एक नया टैब खुलकर आ जाएगा। यहाँ पर आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी है। निम्नलिखित प्रश्नों में आपको सही का निशान लगाना है अगर आप हामी भरते हैं तो:
1. आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है।
2. आप किसी दूसरे पैक्स के सदस्य नहीं है।
3. आप संबंधित पैक्स के निवास क्षेत्र में कार्य करते हैं।
4. मानसिक अवस्था स्वस्थ हो और दिवालिया देने का आवेदन नहीं दिया गया।
5. राजनीतिक अपराध के अलावा किसी और अपराध के लिए सजा ना दिया गया हो।
इसके बाद Next पर क्लिक करें।
Step 6 अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। इसमें आपको अपना जिला, प्रखंड, अनुमंडल, पैक्स, राजस्व गांव, आवेदक का नाम, पिता/ पति का नाम, जन्म की तारीख, कोटि, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरना है। इसके बाद आपको पासवर्ड और कैप्चा कोड लिख देना है और रजिस्टर पर क्लिक कर देना है।
Step 7 यहाँ से आपको आपका यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। Go to home पर क्लिक करें ताकि आप फिर से ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएं।
Step 8 जब आप फिर से ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएं तो अपना User ID,Password और Captcha Code डालकर login करें।
Step 9 अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको सदस्यता फॉर्म (Membership Form) पर क्लिक करना है।
Step 10 अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर पहले से ही आपकी कुछ जानकारी दी होगी। आपको नीचे जाना है और बाकी की जानकारी भरनी है जैसे कि पेशा, शेयर की संख्या, वर्तमान पता, वार्ड नंबर, कुल खेती योग्य भूमि की विवरण। अब Submit पर क्लिक कर दे।
Step 11 इसके बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा। ध्यान रहे फोटो 50 Kb से कम होना चाहिए और signature 20Kb से कम होना चाहिए।
Step 12 अब आपको नीचे आना है और सिफारिश करने वाला का विवरण पर click करना है। इसके अंतर्गत आपको पैक्स सदस्य का नाम, उनके पिता का नाम, उसका हस्ताक्षर देना होगा। इसके बाद save पर क्लिक करें।
Step 13 अब आपके सामने एक पेज आएगा। यहाँ पर आपको अपने बैंक की जानकारी डालनी है। अपने बैंक की जानकारी भरकर save पर क्लिक करें और फिर Go to home पर क्लिक करें।
Step 14 आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। अब आपको नीचे में सदस्यता फॉर्म का अंतिम रूप दें पर क्लिक करना है।
Step 15 अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। यहाँ पर आपको Get OTP for Finalize पर क्लिक कर देना है। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको उसे बस भर देना है और फिर आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
यहाँ पर हमने आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता दिया है कि आपको क्या क्या करना है। आप इन प्रोसेस को फॉलो करें और घर बैठे पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दे।
आवेदन भरने से पहले महत्वपूर्ण निर्देश
- सदस्यता आवेदन फॉर्म भरने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना अनिवार्य है ! यूजर आईडी और पासवर्ड पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
- सदस्यता आवेदन फॉर्म भरने के लिए तस्वीर का आकार 50 KB और हस्ताक्षर 20 KB से कम होना चाहिए !
- आवेदन करने के लिए आपके पास वैध पहचान पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र का स्कैन कॉपी होना आवश्यक हैं ! अपलोड होने वाले दस्तावेज़ 400 KB से कम होना चाहिए और पीडीएफ PDF प्रारूप में होना चाहिए !
- फॉर्म भरने के लिए किसी भी तकनीकी प्रश्न के लिए कृपया [email protected] पर संपर्क करें !
Bihar Official Social Media
Follow Me | |
Telegram | Join Now |
Bihar Official Website | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Follow Me | |
Follow Me |
Frequently Asked Questions FAQ
1 Q पैक्स सदस्य बनने के क्या लाभ है ?
Ans पैक्स में जो भी बीज आता है या खाद जाता है उसके लाभ आपको उपलब्ध कराए जाते हैं, पैक्स में आप ऋण भी ले सकते है इसके अलावा केरोसिन तेल का वितरण भी मुफ्त में किया जाता है|
2 Q पैक्स सदस्य बनने के लिए योग्यता क्या है ?
Ans पैक्स सदस्य बनने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और आप पहले किसी दूसरे पैक्स के सदस्य नहीं रहे हो एवं आप उस पंचायत के स्थायी निवासी होने चाहिए|
3 Q पैक्स सदस्य के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए ?
Ans Adhar No, Bank Account, Residential Certificate 400kb, Email ID, Photo 50kb, signature
4 Q पैक्स सदस्य कैसे बने ?
Ans पैक्स सदस्य बनने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते है|
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|
Sir, Login I’d password nhi bn rha h
Telegram joining Karke vahan pass message kijiye
It’s amazing to visit this web site and reading the
views of all colleagues on the topic of this paragraph, while I
am also zealous of getting experience.
Pacs member ka signature chayiye online apply karne ke liye
maine apna pacs registration kiya hai. chek status me kuchh nahi bata raha hai. mera ragistration no NLD13969812244209 hai.