Name of service:- | Bihar Shatabdi Yojana 2023 |
Post Date:- | 11/11/2023 |
Apply Mode:- | Online |
Post Type:- | Sarkari Yojana |
Department:- | Social Welfare Department |
Short Information:- | बिहार सरकार द्वारा एड्स पीड़ितों के लिए योजना का संचालन शुरू किया गया है जिसे हम Bihar Shatabdi Yojana के नाम से जानते हैं। बिहार के इस कल्याणकारी योजना के बारे में आज हम आपको आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया पात्रता, दस्तावेज, उद्देश्य आदि की जानकारी आपको मिलेगी। |
Bihar Shatabdi Yojana 2023
क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो एड्स की बीमारी से पीड़ित है या फिर आप एड्स के मरीज हैं तो आपकी सहायता के लिए सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। बिहार के एड्स पीड़ित नागरिकों के लिए सरकार ने शताब्दी योजना की शुरुआत की है जिसे हम बिहार शताब्दी एड्स कल्याण योजना के नाम से जानते हैं।
इस योजना के अंतर्गत एड्स के मरीजों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रत्येक महीने दी जाती है ताकि इस खतरनाक बीमारी से लड़ने में उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े और वह अपनी दवाइयां खरीद कर अपना इलाज करवा सकें।
मैं आज आपको इस आर्टिकल में Bihar Shatabdi Yojana के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया, योजना के लाभ और उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने वाला हूं। इसके लिए आर्टिकल को अंत तक बिना छोड़े पढ़ें।
Shatabdi AIDS Pidit Kalyan Yojana क्या है?
बिहार सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग का बहुत ही खास खयाल रखती है। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एड्स पीड़ितों के लिए योजना का नाम बिहार शताब्दी योजना है। इस योजना के माध्यम से एड्स पीड़ितों को प्रत्येक महीने ₹1500 की मदद दी जाएगी।
हम सभी जानते हैं कि एड्स की बीमारी बहुत ही खतरनाक होती है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को 2015 में शुरू किया गया था जो अभी साल 2023 में भी जारी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी एड्स पीड़ित मरीज इस योजना में आवेदन करके इसका लाभ उठा सकता है।
Shatabdi AIDS Pidit Kalyan Yojana के उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य एड्स पीड़ित मरीजों की आर्थिक मदद करना है। कोई भी मरीज जो इस योजना का लाभ उठाना चाहता है वह योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। समय के साथ एड्स पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
ऐसे मरीजों के भरण-पोषण के लिए सरकार अनुदान प्रदान कर रही है। इस योजना के माध्यम से ₹1500 हर महीने एड्स पीड़ित मरीज के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए जाएंगे।
यह योजना एचआईवी मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। एड्स पीड़ितों की गोपनीयता को भी इस योजना में ध्यान रखा गया है जिसके लिए एड्स पीड़ितों को एक शपथ पत्र भी देना होगा कि वह अपनी खुद की जिम्मेदारी पर अपनी पहचान इसमें गुप्त रखेंगे। इसके लिए बिहार एड्स नियंत्रण समिति जिम्मेदार नहीं होगी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 30,000 से अधिक एड्स पीड़ितों के खाते में ₹1100000 से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।
Shatabdi AIDS Pidit Kalyan Yojana की पात्रता
- योजना का लाभ सिर्फ एड्स पीड़ित मरीजों को दिया जाएगा।
- इस योजना में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत सिर्फ बिहार राज्य के निवासी आवेदन कर सकते हैं।
Documents Required
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का आयुर्वेद पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का बैंक पासबुक
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का वोटर आईडी कार्ड
- आवेदक का एक्टिव ईमेल आईडी
- आवेदक का एक्टिव मोबाइल नंबर
- प्रत्येक 6 महीने का लाइफ सर्टिफिकेट
- चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया एड्स मरीज का प्रमाण पत्र
अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature Resize के थ्रू कर सकते हैं
Important Link
Online Apply New | Register Now // Login |
Check Status | Click Here |
Mobile Application | Click Here |
Bihar Parivarik Labh Yojana | Click Here |
Bihar All Sarkari Yojana List | Click Here |
Official Website | Click Here |
Bihar Official Website | Click Here |
Note:- |
---|
मैं आज आपको इस आर्टिकल में नीचे बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहा हूं इसके लिए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े। |
Read Also-
How to apply online Bihar Shatabdi Yojana
अगर आप बिहार के नागरिक हैं और एड्स जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आप बिहार शताब्दी योजना में आवेदन करके आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको बिहारी कल्याण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- जहां पर आपको होम पेज पर बिहार स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी का सेक्शन नजर आएगा, जिसके अंदर आपको बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जहां पर आपको योजना में आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित कुछ आवश्यक दिशा निर्देश नजर आएंगे उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- उसके बाद आपको राइट साइड में नजर आ रहे Click Here to Apply Online का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा इसमें कई प्रकार की जानकारी आप से मांगी जाएगी वह आपको दर्ज करना है।
- सही प्रकार से जानकारी दर्ज करके आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है जिससे आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
Bihar Shatabdi Yojana में लॉगिन करने की प्रक्रिया
अगर आपने बिहार शताब्दी योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है तो आप आसानी से इसमें लोगिन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचना है जहां पर आपको Click Here to Login का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक न्यू पेज आपके सामने खुलता है जहां पर आप पर यूजर आईडी और पासवर्ड पूछा जाता है। साथ ही एक कैप्चा कोड पर आपको दर्ज करना होगा उसके बाद लॉगइन बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से इस योजना में लॉगिन कर सकते हैं।
बिहार शताब्दी योजना में Status Check कैसे करें
- सबसे पहले आपको बिहारी कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- होम पेज पर आपको बिहार शताब्दी एडिट कल्याण योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
- एक नया पेज खुलता है जहां पर आपको Report के विकल्प में Track Beneficiary Status का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज आपके सामने खुलता है जहां पर आपको लाभार्थी आईडी फाइनेंसियल ईयर मंथ आदि उसकी जानकारी दर्ज करके Track Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
हेल्प डेस्क
मैंने आज आपको इस आर्टिकल में बिहार शताब्दी योजना जो एड्स पीड़ितों के लिए शुरू की गई है उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। फिर भी ऐसा हो सकता है कि आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा हों। ऐसे में आप इसकी हेल्पलाइन ईमेल आईडी पर मेल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- appsnichelp@gmail.com
- 1800-345-6262
Bihar Official Social Media
Follow Me | |
Telegram | Join Now |
Bihar Official Website | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Follow Me | |
Follow Me |
Frequently Asked Questions FAQ
Q1. बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans बिहार राज्य के एड्स पीड़ित मरीजों की आर्थिक सहायता प्रदान करना।
Q2. बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना में कितनी आर्थिक राशि मिलती है?
Ans इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक एड्स पीड़ित मरीज को हर महीने ₹1500 की सहायता दी जाती है।
Q3. एड्स पीड़ित कल्याण योजना के लिए कौन पात्र है?
Ans 18 वर्ष से अधिक उम्र के एड्स पीड़ित मरीज जो बिहार के नागरिक है वह इस योजना के पात्र है।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|