Name of service:- | मनरेगा योजना क्या है पूरी जानकारी |
Post Date:- | 02/03/2022 |
Post Update Date:- | |
Service For:- | Labours Of India |
List:- | Narega List 2022 |
Apply Mode:- | Online / Offline |
Short Information:- | आज हम जानेंगे कि मनरेगा योजना क्या है ? देश में मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को शुरू किया गया। इस पोस्ट को पढ़कर आपको Narega Scheme से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?,लाभ, पात्रता, जॉब कार्ड डाउनलोड आदि सारी प्राप्त होगी इसलिए इस पोस्ट पर अंत तक जुड़े रहे | |
विषय की सूची
मनरेगा योजना क्या है ?
मनरेगा योजना को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कहते है। इस योजना को 7 सितंबर 2005 को विधान सभा में पारित किया गया है, यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक रोजगार गारंटी योजना है। मनरेगा योजना की अच्छी शुरुआत के बाद 2 फ़रवरी 2006 को 200 जिलों में शुरू किया गया। आपको बता दें कि शुरुआत में इसे नरेगा योजना अर्थात राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) कहा जाता था, लेकिन सर्कार द्वारा 2 अक्टूबर 2009 को इस योजना का नाम परिवर्तित करके महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कर दिया गया। MGNREGA का फुल फॉर्म The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act होता है |
मनरेगा जॉब कार्ड क्या है
मनरेगा जॉब कार्ड महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) के अंतर्गत दी जाने वाली 1 कार्ड है जिसके माध्यम से मनरेगा के लाभार्थियों की पहचान की जाती है |मनरेगा जॉब कार्ड के द्वारा मनरेगा योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें रोजगार दिए जाते हैं । मनरेगा योजना का लाभ लेने के लिए या फिर मनरेगा योजना के तहत काम को पाने के लिए MNREGA job card होना अति आवश्यक है ।
यह भी पढ़े :-
मनरेगा से क्या क्या फायदा है ?
- मनरेगा योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें ग्रामीण लोगों को अपने परिवेश में ही रोजगार प्राप्त हो जाता है|
- इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने 100 कार्य दिवस के रोजगार की गारंटी दी है |
- मनरेगा योजना संपूर्ण देश में लागू की गई हैं, तथा कुछ राज्यों में 100 कार्य दिवस को बढ़ा कर 150 कार्यदिवस की रोजगार गारंटी दी है |
- मनरेगा योजना में 50 कार्य दिवस के व्यय का वहन राज्य सरकार के द्वारा किया जायेगा |
- इस योजना में प्राप्त होने वाली मजदूरी की राशि की प्रक्रिया भी काफी पारदर्शी है अर्थात की इस योजना में मजदूरी का भुगतान बैंक, डाकघर के बचत खातों के माध्यम से किया जाता है, लेकिन किसी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर नगद भुगतान की व्यस्था विशेष अनुमति लेकर की जा सकती है |
- मनरेगा योजना 2022 के माध्यम से आवेदन करने पर 15 दिन के अंदर रोजगार प्रदान किया जाता है|
- माननीय जी की अगर किसी कारणवश 15 दिन के अंदर रोजगार प्राप्त नहीं होता है, तो सरकार के द्वारा उसे बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है |
मनरेगा के तहत कौन कौन से कार्य किए जाते हैं
E Shram Card benefit Eligibility Criteria
मनरेगा के तहत होने वाले कार्य अलग-अलग प्रकार के होते हैं | मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों को लगातार रोजगार मिलने और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भारत सरकार द्वारा कई प्रकार के सरकारी कार्य मनरेगा के तहत किए जाते हैं | मनरेगा के तहत होने वाले कार्य निम्न है:-
- भूमि विकास कार्य
- आवास निर्माण कार्य
- कुआ खुदाई कार्य
- वृक्षारोपण कार्य
- जल संरक्षण कार्य
- सरकारी भवन निर्माण कार्य
- बागवानी कार्य
- गौशाला निर्माण कार्य
- लघु सिंचाई कार्य
- ग्रामीण सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य
- चकबंध कार्य
- बाढ़ नियंत्रण कार्य
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
Documents Required
- Aadhaar Card
- Bank Passbook
- IFSC Code
- Mobile Number
- Voter ID
- Ration Card
- SSSM ID
अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature resize के थ्रू कर सकते हैं
Important Link
Download Job Card List New | Click Here |
Narega Yojana List 2021 | Click Here |
Narega Act PDF Download | Click Here |
PM Rojgar Yojana Online Apply | Click Here |
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Bihar New List | Click Here |
Bihar labour card कोन कोन बनवा सकता है | Click Here |
E Shram Card benefit Eligibility Criteria | Click Here |
दुर्घटना होने पर मलेगा अनुदान | Click Here |
Narega Portal Official Website | Click Here 1 Click Here 2 |
Bihar Official Website | Click Here |
Note:- |
---|
इस पोस्ट में हमने आपको मनरेगा योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करें, इसलिए आप जॉब कार्ड बनवाने या जॉब कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें | |
यह भी पढ़े :-
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए कैसे आवेदन करें
- किसी भी जमीन का बटवारा कैसे करें ? बटवारा नामा की जानकारी
मनरेगा योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक मजदूर व्यक्ति जो कि इस योजना में आवेदन करता है उसे 100 दिन की रोजगार की गारंटी प्रदान करता है।
सरकार द्वारा इस योजना का लाभ देने के लिए मजदूरों के लिए कुछ पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं अर्थात कि जो भी व्यक्ति इन पात्रता चरणों में सफल होता है, वही व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है |
इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को निम्लिखित पात्रता मापदंडो को पूरा करना चाहिए –
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अर्थात की 18 वर्ष से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है |
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
- जो भी व्यक्ति आवेदन कर रहा है वह ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत होना चाहिए, ग्रामीण व्यक्ति ही मनरेगा योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
- आवेदक पर किसी भी प्रकार की बंधुआ मजदूरी का दबाव नहीं होना चाहिए यानि वह कार्य करने के लिए स्वेच्छा से तैयार है, इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है।
MGNREGA Scheme Explained in Hindi
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?
चलिए अब हम जान लेते हैं कि मनरेगा का लाभ कैसे उठाएं ? मनरेगा योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसके लिए आवेदन करना होगा, अब आप सोच रहे हैं कि मनरेगा योजना के लिए आवेदन कैसे करें तो आपके लिए हमने इस पोस्ट में नीचे आवेदन करने की प्रक्रिया कोई स्टेप बाय स्टेप समझाया है| इसलिए आप आवेदन करने से पूर्व इस प्रक्रिया को जरूर पढ़ें:-
- मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है, जिसकी PDF तैयार करके लिंक हमने आपको इंपोर्टेंट लिंक्स एक्शन में प्रदान करी है |
- आपको ऊपर दी गई लिंक से उस आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और प्रिंट करवा लेना |
- अगर आपने आवेदन फॉर्म को प्रिंट करवा लिया है तो चलिए अब हम उसे भरना शुरू करते हैं |
- आवेदन फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले आपके पास में निम्न चीजों का होना जरूरी है :-
- आवेदक का फोटो
- नाम, आयु और लिंग
- गाँव का नाम
- ग्राम पंचायत का नाम
- ब्लॉक का नाम
- आवेदक (एस) / एससी / एसटी / आईएवाई / एलआर का विवरण
- आवेदकों के हस्ताक्षर / अंगूठे का निशान
- आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद जो भी जरूरी दस्तावेज आपको बताए गए हैं उन सभी की फोटो कॉपी अटैच करना है |
- इसके बाद आपको मनरेगा योजना आवेदन फॉर्म को मनरेगा कार्यालय सबमिट कर देना है |
MGNREGA Job Card का पेमेंट कैसे देखें?
मनरेगा योजना की सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों का पैसा सीधे मजदुर के खाते में जमा किया जाता है।मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना है जो कि इस प्रकार है :-
- सबसे पहले हमें मनरेगा पेमेंट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका किलिंग का हमने आपको ऊपर प्रदान किया है |
- मनरेगा की वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा।
- यहां पर से आपको अपने राज्य का नाम सर्च करना है और इसके बाद आपके राज्य के नाम पर क्लिक कर देना है|
- इसके बाद आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है |
- अब आपको अपने ब्लॉक का नाम सर्च करके सिलेक्ट कर लेना है |
- अंत में आपको अपनी ग्राम पंचायत का नाम सिलेक्ट कर लेना है |
- जैसे ही आप पंचायत का नाम सिलेक्ट करेंगे आपके सामने Payment Worler ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है|
- जिस भी ग्राम पंचायत का नाम आप ने चुना है उसकी मनरेगा रिपोर्ट खुल जाएगी।
- यहाँ आपको जॉब कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम, कार्य का नाम, कितने दिन कार्य किये और कितना पैसे आपको मिलेंगे उसकी पूरी विवरण दिखाई देगा। इसमें आप अपना नाम खोजकर मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते है।
NREGA Job Card List कैसे चेक करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको NAREGA की ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा जिसका लिंक हमने आपको ऊपर इंपॉर्टेंट लिंक सेक्शन में प्रदान किया है|
- आप उस लिंक पर क्लिक करके सीधे ही नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं|
- जैसे ही आप इस पोर्टल को ओपन करेंगे आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिस पर आपको अलग-अलग प्रकार के टाइप दिखाई देंगी|
- यहां पर से आपको Generate Reports के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको यहां से सबसे पहले अपने राज्य को सिलेक्ट करना है |
- इसके बाद आपको अपने जिले को चुनना है और फिर अपने ब्लॉग को सिलेक्ट करना है |
- अब आपको अपनी ग्राम पंचायत का नाम सर्च करके उसे सिलेक्ट कर लेना है |
- जैसे ही आप इस ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे आपके सामने नरेगा की सूची ओपन हो जाएगी |
- इस प्रकार आप आसानी से नरेगा लिस्ट को ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं |
MGNREGA Job Card में अपना नाम कैसे देखें
मेडिकल लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रोसेस देखें:-
- मनरेगा सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको ऊपर दी गई लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया को फॉलो करना है |
- इस प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आपको मनरेगा लिस्ट को ओपन कर लेना है |
- इसके बाद आपको अपना नाम सर्च करने के लिए Employment Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने मनरेगा की सूची मैं अपना नाम खोज लेना है |
- इस सूची में आपको अपना नाम और जॉब कार्ड नंबर प्राप्त हो जाएगा |
अगर आप जानना चाहते हैं कि मनरेगा की मजदूरी कितनी है 2022
आल इंडिया इसकी जानकारी भी हमने आपको इस पोस्ट में प्रदान की है इसलिए आगे पोस्ट को अवश्य पढ़ें |
MGNREGA Job Card कैसे डाउनलोड करें 2022
जॉब कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हैं |
- सबसे पहले आपको नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने आपको ऊपर पोस्ट में प्रदान किया है |
- मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा जिस पर आपको अलग-अलग प्रकार के टाइप दिखाई देंगे |
- यहां पर से आपको REPORTS सेक्शन में Job Card का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया page ओपन होगा जिसमें आपको अपना राज्य चुनना है |
- इसके बाद आपको अपने जिले का नाम सिलेक्ट कर लेना है |
- यह जानकारी देने के बाद अब आपको अपना ब्लॉक सिलेक्ट करना है और उसके बाद अपनी ग्राम पंचायत को सिलेक्ट कर लेना है |
- अब आपके सामने जॉब कार्ड की लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको अपना नाम खोजना है |
- आपका नाम मिल जाने पर आपको जॉब कार्ड संख्या के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके मोबाइल में जॉब कार्ड डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा |
- डाउनलोड हो जाने के बाद इससे आप प्रिंट करवा सकते हैं |
- अतः निम्न प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
MGNREGA Job Card का पैसा कैसे चेक करें?
अगर आप जॉब कार्ड के माध्यम से पैसा चेक करना चाहते हैं तो इसके प्रक्रिया काफी सरल है इसके लिए सबसे पहले आपको जो कार्ड को प्राप्त कर लेना है |
जब आप मजदूरी करते हैं तो आपके जॉब कार्ड पर अटेंडेंस यानी हाजिरी लगाई जाती है | आपने जितने भी दिन कार्य किया है उन कार्य दिवसों को जोड़कर आप अपने दैनिक वेतन के अनुसार कुल राशि की गणना कर सकते हैं | मनरेगा योजना के माध्यम से 1 वर्ष में प्रत्येक मजदूर को कम से कम 100 दिनों तक का रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग धन राशि दी जाती है|
मनरेगा का वेतन कितना है यहाँ देखें लिस्ट
चलिए अब हम जान लेते हैं कि मनरेगा में 1 दिन का कितना पैसा मिलता है ? हमने आपकी जानकारी के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिदिन मजदूरी की सूची तैयार करके नीचे पोस्ट में प्रदान करी हैं, जो कि इस प्रकार है :-
मनरेगा मजदूरी रेट 2022 स्टेट वाइज देखें
मनरेगा योजना के अंतर्गत राज्य का नाम | प्रतिदिन प्राप्त होने वाली मजदूरी (रुपयों में) |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | 237.00 रु |
Assam (असम) | 213.00 रु |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | 205.00 रु |
Bihar (बिहार) | 194.00 रु |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | 190.00 रु |
Gujarat (गुजरात) | 224.00 रु |
Haryana (हरियाणा) | 309.00 रु |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | गैर अनुसूचित क्षेत्र – 198.00 रु अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र – 248.00 रु |
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) | 204.00 रु |
Jharkhand (झारखंड) | 194.00 रु |
Kerla (केरल) | 291.00 रु |
Karnataka (कर्नाटक) | 275.00 रु |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | 238.00 रु |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | 190.00 रु |
Manipur (मणिपुर) | 238.00 रु |
Meghalaya (मेघालय) | 203.00 रु |
Mizoram (मिजोरम) | 225.00 रु |
Nagaland (नागालैंड) | 205.00 रु |
Odisha (उड़ीसा) | 207.00 रु |
Punjab (पंजाब) | 263.00 रु |
Rajasthan (राजस्थान) | 220.00 रु |
Sikkim (सिक्किम) | 205.00 रु |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | 256.00 रु |
Tripura (त्रिपुरा) | 205.00 रु |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | 201.00 रु |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | 201.00 रु |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | 204.00 रु |
Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार) | अंडमान जिला – 267.00 रु निकोबार जिला – 282.00 रु |
Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली) | 258.00 रु |
Daman & Diu (दमन और दिउ) | 227.00 रु |
Lakshadweep (लक्षद्वीप) | 266.00 रु |
Puducherry (पुडुचेरी) | 256.00 रु |
Telangana (तेलंगाना) | 237.00 रु |
Goa (गोवा) | 280.00 रु |
Bihar Official Social Media
Click Here | |
Telegram | Click Here |
Bihar Official Website | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
Frequently Asked Questions FAQ
1 Q नरेगा का पेमेंट कैसे देखें 2022 ?
Ans नरेगा की पेमेंट आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेमेंट रिपोर्ट के माध्यम से देख सकते हैं या आप बैंक जाकर खाते में नरेगा की पेमेंट चेक कर सकते हैं |
2 Q नरेगा का पेमेंट कब तक आएगा ?
Ans नरेगा का पेमेंट सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात आपके बैंक खाते में आएगा |
3 Q मनरेगा के खाते में कितने पैसे आएंगे ?
Ans मनरेगा में अलग अलग राज्य के अनुसार मजदूरों को अलग-अलग वेतन मिलता है, उसी हिसाब से खाते में पैसे आएंगे | बिहार राज्य के मजदूरों को प्रतिदिन ₹194 के हिसाब से पैसे खाते में आएंगे|
4 Q नरेगा में एक आदमी को कितना काम दिया जाता है ?
Ans नरेगा योजना के माध्यम से प्रत्येक मजदूर को कम से कम 100 दिन का काम किसी भी स्थिति में प्रदान किया जाता है |
5 Q नरेगा में मेट को कितने रुपए मिलते हैं ?
Ans नरेगा योजना के अंतर्गत मेट को ₹202 प्रतिदिन प्रदान किए जाते हैं |
6 Q जॉब कार्ड में हाजिरी कैसे देखें ?
Ans जब आप काम करते हैं तो उसकी उपस्थिति के रूप में जॉब कार्ड में हाजिरी दर्ज की जाती हैं, जिसे आप जॉब कार्ड खोलकर आसानी से देख सकते हैं |
7 Q नरेगा की वेबसाइट कौन सी है ?
Ans नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट www.nrega.nic.in है |
8 Q नरेगा के अंतर्गत 1 वर्ष में कितने दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है ?
Ans नरेगा योजना के अंतर्गत 1 वर्ष में प्रत्येक मजदूर को कम से कम 100 दिनों तक के रोजगार की गारंटी दी गई है |
9 Q जॉब कार्ड नंबर कैसे देखें ?
Ans नरेगा योजना की लिस्ट को ओपन करके आप अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर देख सकते हैं |
10 Q मनरेगा की लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन ?
Ans मनरेगा की लिस्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशल पोर्टल पर जाना है और इसके बाद आपको जनरेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको अपने राज्य जिले ब्लॉक तथा पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कर देना है इस प्रकार आप मनरेगा की लिस्ट चेक कर पाएंगे |
11 Q मनरेगा की 1 दिन की मजदूरी कितनी है ?
Ans प्रत्येक राज्य में मजदूरों का वेतन अलग-अलग हैं, मजदूरों को ₹190 से लेकर ₹300 तक के मजदूरी प्रदान की जाती है, मनरेगा में एक दिन की मजदूरी की सूची राज्य अनुसार हमने इस पोस्ट में प्रदान करी है |
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे biharonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|
आर्टिकल बहुत ही बढ़िया है अपने बहुत ही अच्छा आर्टिकल लिखा है मैं इसकी तारीफ करता हु
एक और बेहतरीन ब्लॉग। फिर से धन्यवाद