Service Name : | Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana (PMKSY) Online Apply 2021 |
Post Date : | 25/01/2021 |
Post Update : | 31/01/2021 |
Short Information: | प्रधानमंत्री के तरफ से हमारे भारतीय किसानों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट जारी किया गया है जो की है प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY). इस योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ देने का दावा किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना(PMKSY) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में और जानकारी के लिए नीचे पढ़ते रहे। |
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) क्या है?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई एक योजना है जिससे एक जुलाई 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत भारतीय किसानों को सिंचाई संबंधित लाभ प्राप्त करवाया जाएगा। इस प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा सिंचाई में पानी की कमी से किसानों को जो मुश्किलें आती हैं उन से राहत पर जाया जाएगा। अब हमारे भारतीय किसानों को वर्षा ऋतु पर भी आश्रित रहने की जरूरत नहीं है सिंचाई के पानी के लिए।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) में लगाई गई धनराशि
ऐसा कहा गया है कि इस योजना के शुरुआती दौर में प्रधानमंत्री द्वारा 50 करोड़ की धनराशि 5 साल के लिए निर्धारित की गई थी। 2018-2019 में 2600 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। इस साल यानी कि 2020 के बजट में 1.2 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार इस योजना का 75% खर्च का हिस्सा वहन कर रही है और राज्य सरकार 25% हिस्सा वहन कर रही है। इनमें से भी वह कृषि क्षेत्र जो ऊंचाई वाले जगह पर है उसका केंद्र सरकार 90% खर्च और राज्य सरकार 10% खर्च वहन कर रही है।
Important Dates | Documents required |
|
|
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का लाभ
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बहुत लाभ हैं नीचे हमने कुछ मुख्य लाभ दिए हैं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के द्वारा:
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य तो यही है कि कृषिओं के लिए सिंचाई के वक्त पानी की समस्या को दूर करना।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हर उस जमीन तक पानी पहुंचाया जाएगा जो खेती के लिए उपयुक्त साबित होंगी।
- इस योजना के तहत पानी के फिजूलखर्ची को भी कम करने की कोशिश की जाएगी।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बाद किसानों को वर्षा पर पूरी तरह से आश्रित होने की कोई जरूरत नहीं रहेगी।
- ड्रिप तथा स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई योजना का फायदा भी किसानों को प्राप्त होगा।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के रूप में एक भारतीय लक्ष्य तय किया गया है जिसमें हर खेत को आधुनिक तरीकों से सिंचित करने का प्रयास किया जाएगा।
- इस योजना में भूजल विकास और लिफ्ट इरीगेशन के द्वारा पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत भूमि के विकास और विस्तृत भूमि के लिए सिंचाई के प्रबंध पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- उपजिला/ जिला तथा राज्य स्तर पर यह योजना काम करेगी।
- पानी की टंकियों तथा स्रोतों में वृद्धि करना इसके अलावा जो पुराने पानी के स्रोत हैं उनकी मरम्मत करना।
Important Link | |
PMKSY Online Apply | Click Here |
PMKSY Login | Click Here |
PMKSY Application Status | Click Here |
PMKSY Application Print | Click Here |
Official Website | Click Here |
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप 2020 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1 में सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में डीबीटी लिखकर इंटर करना है।
स्टेप 2 में आपके सामने बहुत सारे वेबसाइट के लिंक खुल कर आ जाएंगे। आप उन में से सबसे ऊपर वाले वेबसाइट पर क्लिक करें।
स्टेप 3 में आपके सामने एक टैंब ओपन हो जाएगा इससे क्लोज कर दे। इसके बाद आप एक पेज पर भी डायरेक्ट हो जाएंगे। यहाँ पर आप नीचे जाएं और आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का ऑप्शन मिलेगा उस पर “आवेदन करें” पर क्लिक कर दे।
स्टेप 4 में आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको लेफ्ट साइड के ऊपर में ही ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5 में आपको अपने पंजीकरण संख्या को भरना है खाली स्थान पर और उसके बाद सर्च पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन डिटेल आ जाएगा। यहां से आपके खेत से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे उनके जवाब भर कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
अब आप ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए दे दिया है।